7 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 40,799 करोड़ रुपए बढ़ा

Sunday, Aug 06, 2017 - 01:35 PM (IST)

नई दिल्लीः सैंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 40,799.71 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा टी.सी.एस., एच.डी.एफ.सी. बैंक, एस.बी.आई., हिंद यूनिलीवर, मारुति सुजुकी इंडिया और ओ.एन.जी.सी. के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई वहीं आई.टी.सी., एच.डी.एफ.सी. और इन्फोसिस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 9,186.15 करोड़ रुपए बढ़कर 5,27,594.19 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।इसी तरह हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 8,181.68 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 2,57,982.53 करोड़ रुपए और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज(टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 7,657.15 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 4,82,926.90 करोड़ रुपए रहा। एस.बी.आई. का बाजार पूंजीकरण 5,395.03 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 2,63,665.98 करोड़ रुपए और मारुति का 4,735.11 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 2,34,979.02 करोड़ रुपए रहा।

सप्ताह के दौरान एच.डी.एफ.सी. बैंक का मूल्यांकन 3,270.44 करोड़ रुपए बढ़कर 4,61,272.48 करोड़ रुपए तथा ओ.एन.जी.सी. का 2,374.15 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 2,13,737.53 करोड़ रुपए रहा। इस रुख के उलट आई.टी.सी. का बाजार पूंजीकरण 12,769.91 करोड़ रुपए घटकर 3,41,443.06 करोड़ रुपए पर आ गया। एच.डी.एफ.सी. का बाजार पूंजीकरण 8,107.83 करोड़ रुपये घटकर 2,76,032.53 करोड़ रुपए और इन्फोसिस का 2,871.18 करोड़ रुपए घटकर 2,26,329.44 करोड़ रुपए रह गया।

 

Advertising