5 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 37,214 करोड़ रुपए बढ़ा

Sunday, Jun 04, 2017 - 01:19 PM (IST)

नई दिल्लीः सैंसेक्स की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्कीट कैप) में बीते सप्ताह 37,214 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में आई.टी.सी और हिंदुस्तान यूनिलीवर रही।शीर्ष दस कंपनियों में एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., एच.डी.एफ.सी., हिंदुस्तान यूनिलीवर और मारति सुजुकी के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह बढ़ोतरी हुई, वहीं दूसरी ओर टी.सी.एस., रिलायंस इंडस्ट्रीज, एस.बी.आई., ओ.एन.जी.सी. तथा इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। 
    
आई.टी.सी. का बाजार पूंजीकरण बढ़ा
सप्ताह के दौरान आई.टी.सी. का बाजार पूंजीकरण 12,754.75 करोड़ रुपए बढ़कर 3,87,683.73 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। सबसे अधिक लाभ में आई.टी.सी. ही रही। इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 10,022.33 करोड़ रुपए बढ़कर 2,35,266.20 करोड़ रुपए तथा एच.डी.एफ.सी. का बाजार पूंजीकरण 9,971.39 करोड़ रुपए  की वृद्धि के साथ 2,55,904.81 करोड़ रुपए रहा। एच.डी.एफ.सी. बैंक के बाजार पूंजीकरण में सप्ताह के दौरान 3,230.02 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और यह 4,20,207.30 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। मारति का बाजार पूंजीकरण 1,235.51 करोड़ रुपए बढ़कर 2,14,907.31 करोड़ रुपए रहा।

वहीं दूसरी ओर समीक्षाधीन सप्ताह में इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 6,144.33 करोड़ रुपए के नुकसान से 2,22,677.30 करोड़ रुपए पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 3,592.84 करोड़ रुपए घटकर 4,30,733.79 करोड़ रुपए रह गया। टी.सी.एस. के बाजार पूंजीकरण में 3,438.40 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 5,04,794.08 करोड़ रुपए पर आ गया। ओ.एन.जी.सी. का बाजार मूल्यांकन 2,438.31 करोड़ रुपए घटकर 2,23,169.96 करोड़ रुपए पर आ गया। एस.बी.आई. का बाजार पूंजीकरण 851.53 करोड़ रुपए घटकर 2,33,077.30 रुपए रह गया।

टी.सी.एस. पहले स्थान पर रही कायम 
शीर्ष दस की सूची में टीसीएस पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., एच.डी.एफ.सी., हिंदुस्तान यूनिलीवर, एस.बी.आई., ओ.एन.जी.सी., इन्फोसिस तथा मारति का स्थान रहा। शीष दस की सूची में हिंदुस्तान यूनिलीवर की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पिछले सप्ताह यह नौवें स्थान पर थी। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 245 अंक चढ़कर 31,273.29 अंक पर पहुंच गया

Advertising