बाजार में मामूली बढ़त, निफ्टी सपाट होकर बंद

punjabkesari.in Monday, Oct 09, 2017 - 03:58 PM (IST)

नई दिल्लीः कारोबार के अंत में आज सैंसेक्स 32.67 अंक यानि 0.10 फीसदी चढ़कर 31,846.89 पर और निफ्टी 9.05 अंक यानि 0.09 फीसदी चढ़कर 9,988.75 पर बंद हुआ है। इस हफ्ते कई बड़ी कंपनियों के क्‍वार्टर 2 के नतीजे आने हैं। इंफोसिस और इंडसइंड बैंक गुरुवार को अपने नतीजे जारी कर सकते हैं। इसी कारण इस हफ्ते शेयर बाजार में काफी हलचल रह सकती है।

मिडकैप इंडेक्स सपाट
मिडकैप शेयरों में सुस्त देखने को मिली है, लेकिन स्मॉलकैप शेयरों में अच्छा जोश नजर आया है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स सपाट होकर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स की चाल भी सपाट रही है। हालांकि बी.एस.ई. के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

बैंक निफ्टी में मामूली बढ़त
ऑटो, पी.एस.यू. बैंक, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना है। बैंक निफ्टी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 24,252 के स्तर पर बंद हुआ है। बी.एस.ई. के ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1 फीसदी और पावर इंडेक्स में 0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। आज एफ.एम.सी.जी., आई.टी., मीडिया, रियल्टी, फार्मा और कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।

22 सितंबर के बाद निफ्टी 10 हजार के पार 
आज निफ्टी ने एक बार फिर 10 हजार के आंकड़े को पार किया है। कारोबार के दौरान निफ्टी 10 हजार के पार निकलते हुए 10015.75 का हाई बनाया। 22 सितंबर के बाद निफ्टी 10 हजार के पार हुआ है।

टॉप गेनर्स
कोल इंडिया, डॉ रेड्डीज, टेक महिंद्रा, अदानी पोर्ट्स, भेल

टॉप लूजर्स
अरबिंदो फार्मा, बी.पी.सी.एल., ओ.एन.जी.सी., रिलायंस, भारती एयरटेल


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News