मैन्युफैक्चरिंग PMI ने पकड़ी रफ्तार

Wednesday, Mar 02, 2016 - 12:26 AM (IST)

नई दिल्ली: भारत की विनिर्माण यानी की मैन्युफैक्चरिंग वृद्धि फरवरी में अपरिवर्तित रही। निक्केइ के सर्वेक्षण में कहा गया कि नए आर्डर में गत सितम्बर से अब तक की अवधि में सबसे अधिक तेजी दर्ज हुई है।

 

निक्केइ इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पी.एम.आई.) फरवरी माह में जनवरी के स्तर में बिना बदलाव के साथ 51.1 पर रहा जिससे लगातार दूसरे महीने सभी क्षेत्रों में कारोबारी स्थिति में सुधार का संकेत मिलता है। विनिर्माण पी.एम.आई. देश के विनिर्माण प्रदर्शन का मिश्रित संकेतक है। सूचकांक का 50 से अधिक रहना विस्तार और इससे नीचे रहना संकुचन का।   

Advertising