भारत को अपना ठिकाना बनाएं, गोयल का निवेशकों से आग्रह

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2026 - 01:27 PM (IST)

नई दिल्लीः वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक निवेशकों से भारत में निवेश करने और उद्योगों से गुणवत्ता व टिकाऊपन पर ध्यान देने का आग्रह करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत निवेश के लिए एक सुरक्षित गंतव्य है। यहां आयोजित सीआईआई साझेदारी सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए उन्होंने निवेशकों से कहा, ''अगला कारखाना, 'डिजाइन' केंद्र और वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) स्थापित करने के लिए भारत को अपना ठिकाना बनाएं।'' 

मंत्री ने व्यापारिक साझेदारों से भी भारत में कारोबारी अवसर तलाशने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत में कई क्षेत्रों में व्यापक संभावनाएं हैं। गोयल ने कहा, ''कारखानों, होटल और डेटा केंद्रों में निवेश करें क्योंकि भारत एक सुरक्षित गंतव्य है।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News