Elon Musk net worth drop: एलन मस्क की नेटवर्थ में बड़ी गिरावट, एक दिन में गंवाए 89.6 अरब डॉलर
punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 12:12 PM (IST)
Elon Musk net worth drop: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की नेटवर्थ में बुधवार को बड़ी गिरावट दर्झ की गई। स्पेसएक्स के शेयरों में 13.61% गिरावट आई जबकि टेस्ला का शेयर भी 1.77% लुढ़क गया। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इससे मस्क की संपत्ति में 89.6 अरब डॉलर की गिरावट आई। यह रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 85.7 अरब डॉलर से ज्यादा है। हालांकि, साल 2026 की शुरुआत से अब तक मस्क की संपत्ति में कुल 68.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी बनी हुई है।
अन्य अरबपतियों की संपत्ति में भी गिरावट
दुनिया के शीर्ष 10 अरबपतियों में से 8 की नेटवर्थ में गिरावट आई। मस्क के बाद सबसे ज्यादा नुकसान लैरी पेज को हुआ। गूगल के कोफाउंडर की नेटवर्थ 11.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 309 अरब डॉलर रह गई। उनके जोड़ीदार सर्गेई ब्रिन को 10.5 अरब डॉलर की चपत लगी। वह 288 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर खिसक गए।
दुनिया के टॉप 10 अमीर
- एलन मस्क – 687 अरब डॉलर
- लैरी पेज – 309 अरब डॉलर
- जेफ बेजोस – 292 अरब डॉलर
- सर्गेई ब्रिन – 288 अरब डॉलर
- माइकल डेल – 239 अरब डॉलर
- मार्क जुकरबर्ग – 210 अरब डॉलर
- लैरी एलिसन – 197 अरब डॉलर
- जेंसन हुआंग – 182 अरब डॉलर
- स्टीव बालमर – 171 अरब डॉलर
- बर्नार्ड अर्नॉल्ट – 163 अरब डॉलर
अंबानी और अडानी की स्थिति
भारत और एशिया के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी 113 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ वैश्विक सूची में 17वें स्थान पर हैं। बुधवार को उनकी संपत्ति में 27.2 लाख डॉलर की बढ़ोतरी हुई, जबकि इस वर्ष अब तक उनकी नेटवर्थ 28.1 अरब डॉलर बढ़ चुकी है।
वहीं, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ बुधवार को 51.4 करोड़ डॉलर घटी। साल 2026 में अब तक उनकी कुल संपत्ति में 22 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है।
