महिंद्रा एंड महिंद्राः बिक्री 22% घटी

Thursday, Dec 01, 2016 - 05:15 PM (IST)

नई दिल्लीः महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री पर नोटबंदी का साफ असर देखने को मिला है। नवंबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर नवंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 22 फीसदी घट गई है। इस साल नवंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 32,499 यूनिट रही है। वहीं पिछले साल नवंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 41,590 यूनिट रही थी।

घरेलू बाजार में भी महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री की रफ्तार थम गई है। सालाना आधार पर नवंबर में घरेलू बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 39,383 यूनिट से 24 फीसदी घटकर 29,814 यूनिट रही है। हालांकि एक्सपोर्ट के मोर्चे पर महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अच्छी रफ्तार पकड़ी है। सालाना आधार पर नवंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 2,207 यूनिट से 22 फीसदी बढ़कर 2,687 यूनिट रहा है।

सालाना आधार पर नवंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल पैसेंजर वाहनों की बिक्री 19,662 यूनिट से 33 फीसदी घटकर 13,217 यूनिट रही है। सालाना आधार पर नवंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल कमर्शियल वाहनों की बिक्री 14,801 यूनिट से 15 फीसदी घटकर 12,644 यूनिट रही है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री
नवंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा को ट्रैक्टरों की बिक्री से भी सहारा नहीं मिल पाया है। सालाना आधार पर नवंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा के कुल ट्रैक्टरों की बिक्री 21,717 यूनिट से 21 फीसदी घटकर 17,262 यूनिट रही है।

सालाना आधार पर घरेलू बाजार में नवंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री 20,819 यूनिट से 24 फीसदी घटकर 15,918 यूनिट रही है। हालांकि सालाना आधार पर नवंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों का एक्सपोर्ट 898 यूनिट से 50 फीसदी बढ़कर 1,344 यूनिट रहा है।

अशोक लेलैंडः बिक्री 7% बढ़ी
नवंबर महीने में अशोक लेलैंड की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। नवंबर 2016 में अशोक लेलैंड ने 9574 वाहन बेचे हैं। जबकि नवंबर 2015 में कंपनी ने 8971 वाहन बेचे थे।

नवंबर महीने में अशोक लेलैंड के मीडियम और हैवी कमर्शियल वाहन बिक्री के आंकड़ों में सालाना आधार पर 10 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। नवंबर 2016 में अशोक लेलैंड ने 6928 मीडियम और हैवी कमर्शियल वाहन बेचे हैं। जबकि नवंबर 2015 में कंपनी ने 6267 मीडियम और हैवी कमर्शियल वाहन बेचे थे।

नवंबर महीने में अशोक लेलैंड की हल्के कमर्शियल वाहन बिक्री के आंकड़ों में सालाना आधार पर 1 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है। नवंबर 2016 में अशोक लेलैंड ने 2646 हल्के कमर्शियल वाहन बेचे हैं। जबकि नवंबर 2015 में कंपनी ने 2674 हल्के कमर्शियल वाहन बेचे थे।

Advertising