LPG सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए से अधिक का इजाफा, चेक करें अपने शहर रेट

Sunday, May 01, 2022 - 10:24 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः महीने के पहले ही दिन गैस सिलेंडर की कीमतों में तगड़ा इजाफा हुआ है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 1 मई यानी आज 100 रुपए से अधिक का इजाफा देखने को मिला है। यह वृद्धि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर हुई है। फिलहाल घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत मिली है। बता दें, अभी पिछले महीने यानी एक अप्रैल को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपए का इजाफा हुआ था। वहीं 5 किलो का एलपीजी सिलेंडर 655 रुपए में मिल रहा है।

जानें आपके शहरों में कितनी बढ़ी है किमतें 
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली के लोगों को आज से 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के लिए 2355.50 रुपए भुगतान करने होंगे। इससे पहले 2253 रुपए ही लगते थे। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 2351 रुपए से बढ़कर 2455 रुपए हो गई है। मुंबई में 2205 रुपए की जगह 2307 रुपए अब खर्च करने होंगे। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बढ़कर 2406 रुपए की जगह 2508 रुपए हो गई हैं। 

जानें 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत   
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 949.5 रुपए है। इसके अलावा कोलकाता में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 976 रुपए, मुंबई में 949.50 रुपए और चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 965.50 रुपए है। वहीं, लखनऊ में घरेलू रसोई गैस की कीमत 987.50 रुपए है, जबकि पटना में 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1039.5 रुपये है। क्या है कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत- आज से यानी 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया।
 

jyoti choudhary

Advertising