लोढ़ा डेवलपर्स का बिक्री बुकिंग में 2026-27 में 17% वृद्धि का लक्ष्य

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 03:44 PM (IST)

नई दिल्लीः रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स ने मजबूत आवासीय मांग के बीच चालू वित्त वर्ष में बिक्री बुकिंग में 17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 24,000 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसकी बिक्री बुकिंग 16 प्रतिशत बढ़कर 20,530 करोड़ रुपए रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 17,630 करोड़ रुपए थी। 

निवेशक प्रस्तुति के अनुसार, लोढ़ा डेवलपर्स ने वर्तमान वित्त वर्ष 2026-27 में 24,000 करोड़ रुपए की बिक्री बुकिंग हासिल करने का अनुमान जताया है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसका शुद्ध लाभ बढ़कर 3,430.7 करोड़ रुपए हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 2,766.6 करोड़ रुपए था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News