लॉकडाउन 3ः ऑरेंज जोन में मिली टैक्सी चलने की मंजूरी, लेकिन होगी ये शर्त

Saturday, May 02, 2020 - 10:33 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई तक रहेगा। गृह मंत्रालय ने इस बारे में आदेश जारी किया है। इस बार अलग-अलग जोन के हिसाब से लॉकडाउन के दौरान लोगों को छूट मिलेगी। हालांकि, इस बार ग्रीन और ऑरेन्ज जोन में शर्तों के साथ कुछ छूट भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- नारायण मूर्ति ने किया आगाह, कहा- लंबा चला लॉकडाउन तो कोरोना नहीं बल्कि भूख से मरने लगेंगे लोग

बता दें कि ऑरेंज जोन में टैक्सी चलने की मंजूरी दी गई है। इसमें शर्त ये है कि एक गाड़ी में 1 चालक और 1 यात्री ही हो सकता है क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग के नियम पहले की तरह जारी रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ही मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें कोरोना संक्रमण पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश को 3 जोन में बांटा है। Green जोन में 319 और Orange जोन में 284 जिले हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद सहित 130 जिले रेड जोन में हैं।

यह भी पढ़ें- लॉकडाउन के बीच उपभोक्ताओं को राहत, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर 

ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन में सशर्त छूट मिलेगी। रेड जोन में कोई छूट नहीं मिलेगी।
हवाई यात्रा, रेल, मेट्रो और राज्य के भीतर परिवहन पर लगी पाबंदी जारी रहेगी। किसी भी तरह के मॉल और सिनेमा हॉल में भीड़ नहीं इकट्ठा होगी। मॉल और सिनेमा हॉल को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है। देश में कुछ सेक्टर ग्रीन जोन में आने के बावजूद भी बंद रहेंगे। ये पाबंदियां संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लगाई गई हैं। स्कूल, कॉलेज, संस्थान, हॉस्पिटैलिटी सर्विस, होटल और रेस्त्रां भी बंद रहेंगे। 

ग्रीन जोन में मिलेगी ये छूट
देश के 319 जिले ग्रीन जोन में हैं। इन जिलों को 3 मई को खत्‍म हो रहे लॉकडाउन पार्ट-टू के बाद छूट दी जा सकती है। सरकार पहले ही फैक्ट्रियां और दुकानें खोलने को लेकर गाइडलाइंस जारी कर चुकी है। हालांकि आखिरी फैसला राज्‍य सरकारों पर छोड़ा जा सकता है। यहां पर सोशल डिस्‍टेंसिंग फॉलो करना अनिवार्य होगा।
 

jyoti choudhary

Advertising