जानें बैंक कर्मचारियों ने कैसे PNB घोटाले से बनाई रकम को लगाया ठिकाने?

Wednesday, Mar 21, 2018 - 12:56 PM (IST)

नई दिल्लीः पंजाब नैशनल बैंक में हुए महाघोटाले में जांच के दौरान नए नए तथ्य सामने आ रहे हैं। जांच में पता चला है कि कुछ कर्मचारियों ने विदेश में प्रॉपर्टी खरीदी और विदेश में बैंक खाते भी खोले। जांच एजेंसियों को शक है कि यह संपत्ति नीरव मोदी केस से जुड़ी हो सकती है। पीएनबी ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर अवैध रुप से बनाई गई रकम को वसूल करने की तैयारी कर रहा है।

विदेशों में खरीदी प्रॉपर्टी
सरकारी एजेंसियों को शुरुआती जांच में पता चला था कि बैंक के कुछ कर्मचारियों ने आय से अधिक संपत्ति बनाई है और उन्होंने विदेश में बैंक खाते तक खोल रखे हैं। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया, ‘अभी तक ऐसे कुछ ही कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं, लेकिन फ्रॉड में ज्यादा कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। बैंक को इस बारे में बताया गया है।’

BDO के जिम्मे सौंपा केस का काम
बैंक ने अकाउंटिंग फर्म बीडीओ इंडिया को नीरव मोदी केस में ऑडिट के लिया चुना है। एक बैंकर के मुताबिक बीडीओ को न सिर्फ नीरव मोदी के एसेट्स बल्कि कर्माचारियों की भी छानबीन के लिए कहा गया है। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सिविल मामला दर्ज किया जाएगा। हालांकि यह पैसा रिकवर करना आसान नहीं होगा क्योंकि अधिकतर लोगों ने विदेश में अपने नाम से प्रॉपर्टी नहीं खरीदी है।

Punjab Kesari

Advertising