मुंबई की यह ''ऐतिहासिक'' इमारत बन सकती है आपका घर!

Sunday, Aug 14, 2016 - 02:26 PM (IST)

नई दिल्लीः मुंबई के पॉश इलाके में स्थित लक्ष्मी निवास को नए ओनर की तलाश है। समंदर के नजारों से घिरी इस 100 साल पुरानी इमारत में इतिहास के यादगार लम्हे भी छिपे हैं। इसके पर्दे, इंटीरियर, लकड़ी की स्पाइरल सीढ़ियां और अस्तबल सब कुछ शानदार हैं। इस बिल्डिंग को फिलहाल पार्किंग लॉट के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

 

लक्ष्मी निवास को आजाद हिंद रेडियो के कार्यक्रम ब्रॉडकास्ट करने और स्वतंत्रता सेनानियों का स्वागत करने का गौरव प्राप्त है। 20,000 स्केयर फीट में फैली यह बिल्डिंग की लड़की की रेलिंग्स से लेकर हर चीज इसे ऐतिहासिक धरोहर जैसा लुक देती हैं। घर के सामने और अस्तबल में घोड़ों और मोर के खूबसूरत स्कल्प्चर बने हैं।

 

अगर आपको भी विन्टेज लुक के घर पसंद हैं तो लक्ष्मी निवास आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

Advertising