घटिया कीटनाशक को लेकर कानून बने: चौधरी

Monday, Dec 17, 2018 - 03:22 PM (IST)

 

नई दिल्लीः भारतीय कृषक समाज ने देश में मिलावटी और घटिया स्तर के कीटनाशकों के बेचे जाने और उससे फसलों को होने वाले नुकसान पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए इसकी रोकथाम के लिए कड़े कानून बनाने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कृषक समाज के अध्यक्ष कृष्ण बीर चौधरी ने कहा कि उनके संगठन की ओर से पूरे देश में 50 कीटनाशकों के नमूनों को संग्रह कर उसकी जांच केन्द्र सरकार के कीट सूत्रीकरण प्रौद्योगिकी संस्थान गुरुग्राम से कराई गई थी जिनमें से कुछ दवाएं स्तरीय नहीं पाई गई।

ब्रांडेडे कीटनाशाकों के 26 और जैव कीटनाशकों के 23 नमूनों की जांच कराई गई थी। इनमें से कुल 13 नमूने घटिया स्तर के पाए गए। डा. चौधरी ने बताया कि ब्रांडेडे नमूनों में से चार घटिया स्तर के और जैविक उत्पादों में नौ स्तरीय नहीं पाए गए हैं। एक नमूना में कीटनाशक की घोषित मात्रा का केवल 50 प्रतिशत पाया गया। जैव उत्पादों के नमूनों में रासायनिक कीटनाशक पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह किसानों के साथ धोखाधड़ी है। घटिया कीटनाशकों का बीमारियों पर बहुत कम असर होता है जिससे फसलों का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित होता है।

jyoti choudhary

Advertising