L&T Tech के मुनाफे में 0.9% की बढ़ौतरी, आय 4.1% बढ़ी

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2019 - 05:12 PM (IST)

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में L&T Tech का मुनाफा 0.9 फीसदी बढ़कर 205.8 करोड़ रुपए रहा है जबकि वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 204 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में L&T Tech की आय 4.1 फीसदी बढ़कर 1,402.1 करोड़ रुपए रही है जबकि वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 1,347.5 करोड़ रुपए रही थी।

वित्त वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में L&T Tech की डॉलर आय 19.8 करोड़ डॉलर रही है जबकि वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में कंपनी की डॉलर आय 19.4 करोड़ डॉलर रही थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में L&T Tech का एबिटडा 272.7 करोड़ रुपए से बढ़कर 283.2 करोड़ रुपए रहा है जबकि कंपनी का एबिटडा मार्जिन 20.24 फीसदी से घटकर 20.20 फीसदी रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News