एलएंडटी को 7.13 करोड़ डॉलर का ठेका

Tuesday, Jul 05, 2016 - 12:36 PM (IST)

मुंबईः अभियांत्रिकी क्षेत्र की कम्पनी लार्सन एंड टूब्रो (एल.एंड.टी.) को उसके 2 संयुक्त उपक्रमों के जरिए मिशुबिशी हिटाची पावर सिस्टम्स लिमिटेड (एम.एच.पी.एस.) से 7.13 करोड़ डॉलर (लगभग 480 करोड़ रुपए) का ऑर्डर मिला है। 

 

एल.एंड.टी. के संयुक्त उपक्रम एल.एंड.टी.-एम.एच.पी.एस. बॉयलर्स प्राइवेट लिमिटेड (एल.एम.बी.) को इंडोनेशिया में 2 गुणा 1000 मैगावाट बिजली संयंत्र के प्रेशर पार्ट्स का ठेका मिला है। इसमें फर्नेस हेडर, पैनल, क्वाइल और पाइपिंग का काम शामिल है। दूसरे संयुक्त उपक्रम एल.एंड.टी.-एम.एच.पी.एस. टर्बाइन जेनरेटर्स प्राइवेट लिमिटेड (एल.एम.टी.जी.) को इसी बिजली संयंत्र के लिए टर्बाइन बनाने का ठेका दिया गया है। इस ऑर्डर के साथ एल.एम.टी.जी. को विदेशों से मिले ऑर्डरों की संख्या बढ़कर 22 इकाई पर पहुंच गई है। इनमें 11 ऑर्डरों का काम अभी जारी है। 

Advertising