रसोई का जायका बिगड़ा, सब्जियों पर इल्ली और मच्छरों की मार

Monday, Jan 09, 2017 - 01:03 PM (IST)

राजगढ़ः गत दो दिनों से मौसम में आए परिवर्तन के से चलते किसान चिंतित नजर आने लगे हैं। मौसम परिवर्तन का सीधा असर रबी की फसलों पर पड़ेगा। इसे लेकर बादल घने व मौसम की स्थिति अनुकूल नहीं होने के कारण फसलों पर वायरल का प्रकोप बढ़ गया है। इससे फसलें पीली होने लगी है। कुछ स्थानों पर फसलें मुरझाने की स्थिति में है।

फसलों को बचाने के लिए कुछ किसानों ने दवाई का छिड़काव करना प्रारंभ कर दिया है। किसानों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से ठंड का असर कम हो गया है। इससे मच्छरों की तादाद में इजाफा होने लगा है। ऐसी स्थिति में उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा। दूसरी ओर भाव में कमी के चलते आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है।

ठंड कम होने से चने व सब्जियों में इल्ली का प्रकोप बढ़ रहा है। लहसुन, प्याज, आलू, अदरक आदि फसलों में वायरस जनित रोग का प्रकोप बढ़ने लगा है। इधर मौसम में आए बदलाव के कारण गेहूं की फसल ठीक है। इन सबसे बचने के लिए किसान हल्के कीटनाशक का प्रयोग कर सकते हैं।

Advertising