जॉनसन एंड जॉनसन का दावा-  बच्चों के लिए सुरक्षित है बेबी शैम्पू

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2019 - 04:58 PM (IST)

बिजनेस डेस्क: बच्चों के लिए हाइजीन एवं पसर्नल केयर उत्पाद बनाने वाली कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने उसके बेबी शैम्पू में कोई हानिकारक तत्व नहीं होने का दावा किया है। सेंट्रल ड्रग लेबोरेटरी ने इसकी पुष्टि कर दी है। 
PunjabKesari

कंपनी ने वीरवार को जारी बयान में यह दावा करते हुये कहा कि सेंट्रल ड्रग लेबोरेटरी ने पुष्टि की है कि जॉनसन के बेबी शैम्पू में फर्मेल्डहाइड नहीं है। इससे पहले राजस्थान एफडीए भी इसकी पुष्टि कर चुका है। दरअसल गत 5 मार्च को ड्रग्स नियंत्रण संगठन ने जॉनसन बेबी शैम्पू के नमूनों के दो बैचों पर किए गए एक रेंडम परीक्षण में कहा था कि इसमें फर्मेल्डहाइड मौजूद है। लेकिन कंपनी ने इसका खंडन किया और परीक्षण की प्रक्रिया पर सवाल उठाया। उसके बाद फिर से जांच के लिए इन नमूनों को कोलकाता भेजा गया और अब यह रिपोटर् आई है। 

PunjabKesari
कंपनी ने कहा कि यह सबसे महत्वपूर्ण है कि न्यायिक आदेश के बाद यह परिणाम सामने आया है और इसकी पुष्टि शीर्ष सेंट्रल ड्रग लेबोरेटरी द्वारा की गई है। उसके लिए ग्राहकों से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है तथा यही कारण है कि उत्पादों में उच्चतम स्तर की गुणवत्ता का पालन किया जाता है।  
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Related News