जगुआर लैंड रोवर की बिक्री 16% बढ़ी

Saturday, Apr 08, 2017 - 12:50 PM (IST)

नई दिल्लीः टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जे.एल.आर.) की वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान वार्षिक बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 6,04,009 वाहन रही। जबकि इसी वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में यह बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 1,79,509 वाहन रही है।

बंबई शेयर बाजार को दी जानकारी में टाटा मोटर्स ने बताया कि जे.एल.आर. के इतिहास में यह पहली बार है कि उसने 6 लाख वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार किया है। सिर्फ मार्च 2017 में कंपनी की बिक्री 90,838 वाहन रही है जो मार्च 2016 की बिक्री के मुकाबले 21 प्रतिशत अधिक है। इस अवसर पर जे.एल.आर. के समूह बिक्री परिचालन निदेशक एंडी गॉस ने कहा कि बिक्री के यह आंकड़े जे.एल.आर. के सातवें सफल बिक्री वर्ष पर मुहर लगाने वाले हैं। 

Advertising