JLR की पहली तिमाही में खुदरा बिक्री 29% बढ़कर 1,01,994 इकाई पर

Saturday, Jul 08, 2023 - 10:37 AM (IST)

नई दिल्लीः टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की खुदरा बिक्री 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 29 प्रतिशत बढ़कर 1,01,994 इकाई रही। टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह वृद्धि चिप और अन्य आपूर्ति बाधाओं में निरंतर सुधार को दर्शाती है। 

चेरी जगुआर लैंड रोवर चाइना संयुक्त उद्यम (जेवी) को छोड़कर, थोक बिक्री पहली तिमाही में 93,253 इकाई रही थी। कंपनी के अनुसार रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट और डिफेंडर की मांग विशेष रूप से मजबूत बनी हुई है, जो ऑर्डर बुक का 76 प्रतिशत हिस्सा है। 

jyoti choudhary

Advertising