जेएलआर ने बाजार में पेट्रोल इंजन नई रेंज रोवर स्पोर्ट की पेश, कीमत 86.71 लाख रुपए

Tuesday, May 21, 2019 - 10:37 PM (IST)

नई दिल्ली: मंगलवार को जगुआर लैंड रोवर इंडिया देश में पेट्रोल इंजन वाली रेंज रोवर स्पोर्ट कार के नवीनतम संस्करण की पेशकश की है। जिसकी शोरूम पर कीमत 86.71 लाख है। एसएसई और एचएसई ट्रिम में उपलब्ध यह नया मॉडल 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है। जिसमें दोहरे -स्क्रॉल वाले टर्बोचार्जर लगे है। जोकि 221 किलोवॉट का च्पावर आउटपुट' और 400 एनएम का पीक टॉर्क प्रदान करता है।

जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा है कि रेंज रोवर स्पोर्ट की सफलता भारत में लैंड रोवर पोर्टफोलियो के लिए मांग बढ़ाने में अहम हिस्सा रहा है। जेएलआर भारत में 26 अधिकृत बिक्रीकेन्द्रों के माध्यम से अपने वाहन बेचती है। 
 

 

Yaspal

Advertising