जिंदल स्टील का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 1,041 करोड़ रुपए पर

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 10:32 AM (IST)

नई दिल्लीः जिंदल स्टील का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2026 को समाप्त तिमाही में 1,041 करोड़ रुपए रहा। मुख्य रूप से 'रिकॉर्ड बिक्री' के कारण कंपनी को लाभ हुआ है। स्टील बनाने वाली इस कंपनी को पिछले साल की इसी तिमाही में 304 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। एक बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में, कंपनी की कुल आय 25 प्रतिशत बढ़कर 16,484.28 करोड़ रुपए हो गई।

एक साल पहले 2024-25 की चौथी तिमाही में यह 13,254.94 करोड़ रुपए थी। पूरे वित्तवर्ष 2025-26 में, शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढ़कर 3,361 करोड़ रुपए रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 2,846 करोड़ रुपए था। कुल आय बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 53,553.14 करोड़ रुपए हो गई जो एक साल पहले 49,932.48 करोड़ रुपए थी।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News