जापान की अर्थव्यवस्था में 7.1% की गिरावट, मंदी की आशंका गहराई

Tuesday, Mar 10, 2020 - 10:40 AM (IST)

टोक्योः जापान की अर्थव्यवस्था अक्तूबर-दिसम्बर 2019 के दौरान वार्षिक आधार पर 7.1 प्रतिशत घट गई, जो शुरूआती अनुमान से भी खराब है। इसके साथ ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका बढ़ गई है।

इस संबंध में जापान के मंत्रिमंडल ने आज संशोधित आंकड़े जारी किए। इससे पहले अर्थव्यवस्था में 6.3 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान जताया गया था। 

जापान में एक साल से अधिक की अवधि के दौरान पहली बार अर्थव्यवस्था में संकुचन आया है। इस दौरान निवेश और बचत सहित घरेलू मांग में 2.4 प्रतिशत की गिरावट हुई, जबकि सरकारी खर्च स्थिर बना रहा। तकनीकी रूप से यदि लगातार दो तिमाहियों में अर्थव्यवस्था का आकार घटता है, तो उसे मंदी कहा जाता है।
 

jyoti choudhary

Advertising