जगुआर के कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, छंटनी की हो रही तैयारी

Saturday, Apr 14, 2018 - 12:48 PM (IST)

लंदनः टाटा मोटर्स की स्वामित्व वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) यहां कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। वाहन उद्योग को प्रभावित करने वाली चुनौतियों के बीच कंपनी उत्पादन कार्यक्रम की समीक्षा कर रही है।

जेएलआर ने नौकरियों में कमी की संख्या की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कुछ रिपोर्टों में करीब 1,000 अस्थायी श्रमिकों के प्रभावित होने की संभावना जताई गई है। कंपनी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर बाजार मांग में संतुलन सुनिश्चित करने के लिए अपने उत्पादन कार्यक्रम की समीक्षा की जा रही है और वह सोमवार को अपने कर्मचारियों के लिए 2018-19 की उत्पादन योजना तैयार करेगा।

जेएलआर ने बयान में कहा, ‘‘कार उद्योग के सामने लगातार आ रही चुनौतियों के चलते हम अपने उत्पादन कार्यक्रमों और एजेंसी कर्मचारियों के स्तर पर कुछ समायोजन कर रहे हैं।’’ हालांकि, नए उत्पादों और प्रौद्योगिकियों में निवेश के चलते हम बड़ी संख्या में अत्यधिक कुशल इंजीनियरों, स्नातकों और प्रशिक्षुओं की भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।

Supreet Kaur

Advertising