मिस्त्री की जगह इशात हुसैन बने TCS चेयरमैन

Thursday, Nov 10, 2016 - 10:44 AM (IST)

नई दिल्लीः टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से सायरस मिस्त्री को हटाए जाने के बाद इशात हुसैन को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टी.सी.एस.) के अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को जारी की गई अपनी विज्ञप्ति में कहा कि उसे टाटा संस से चिट्ठी मिली है, जिसमें इशात हुसैन को साइरस मिस्त्री की जगह कंपनी के निदेशक मंडल का अध्यक्ष नामित किया गया है।

अापको बता दें कि इशात हुसैन 1 जुलाई 1999 को टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए थे। टाटा संस के बोर्ड में आने से पहले वे टाटा स्टील में लगभग 10 साल तक वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक वित्त के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने टाटा स्टील, टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा टेलीसर्विसेज और टाइटन इंडस्ट्रीज लिमिटेड की कई टाटा कंपनियों के बोर्ड में कार्य किया है। इसके अलावा हुसैन भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के प्राथमिक बाजार सलाहकार समिति (सेबी) के सदस्य भी हैं। अप्रैल 2005 में उन्हें व्यापार बोर्ड के सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया था। इसके बाद नवंबर 2006 में उन्हें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड के जनहित निदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया था।


 

Advertising