आईओसी का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 56% बढ़ा
punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 11:31 AM (IST)
नई दिल्लीः इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसी) का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 56 प्रतिशत बढ़कर 11,377.51 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। आईओसी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चौथी में उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ बढ़कर 11,377.51 करोड़ रुपए हो गया, जो 2024-25 की समान तिमाही में 7,264.85 करोड़ रुपए था।
कंपनी ने कहा कि इस तिमाही में उसे पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस एलपीजी को लागत से कम कीमत पर बेचने के कारण भारी नुकसान हुआ, लेकिन इसके बावजूद उसने मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 36,802.42 करोड़ रुपए रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 12,961.57 करोड़ रुपए था।
