इंटरपोल का नया खुलासा, मेहुल चोकसी अमेरिका से भी हो चुका है फरार

Monday, Jul 16, 2018 - 01:31 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी और नीरव मोदी के मामा गीतांजलि जेम्स के प्रमुख मेहुल चोकसी के बारे में इंटरपोल ने नया खुलासा किया है। इंटरपोल के मुताबिक अमेरिका में रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने से पहले मेहुल चोकसी वहां से फरार हो गया है।



नए ठिकाने की कोई जानकारी नहीं
भारत अमेरिका से 'प्रत्यर्पण संधि 1999' के तहत मेहुल चोकसी लगातार सौंपने की मांग कर रहा था लेकिन अब वॉशिंगटन स्थित इंटरपोल ने साफ कर दिया है कि मेहुल चोकसी अमेरिका में नहीं है। साथ ही इंटरपोल वॉशिंगटन ने कहा कि है अमेरिका से मेहुल चोकसी कहां गया यह भी पता नहीं है। वैसे भारत मेहुल चोकसी के खिलाफ दुनियाभर में रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवा चुका है। ऐसे में चोकसी का अगला ठिकाना जल्द ही पता लग जाएगा।



नीरव-मेहुल पर घोटाले का आरोप
बता दें कि नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ देश में ईडी और सीबीआई जांच कर रही है। दोनों ने पंजाब नेशनल बैंक के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से बैंक को 13400 करोड़ रुपए से अधिक का चूना लगाया था जिसका पता चलने के बाद उनके खिलाफ जांच चल रही है। जांच शुरू होते ही दोनों देश छोड़कर फरार हो गए जिसके बाद पता चला कि नीरव मोदी हांगकांग में है, जबकि मेहुल चोकसी अमेरिका में है।

Supreet Kaur

Advertising