आज से महंगा हो जाएगा खाना-पीना, घूमना-फिरना

Friday, Apr 01, 2016 - 11:15 AM (IST)

नई दिल्लीः नया वित्तीय वर्ष कई मायनों में बदलाव लाया है। सबसे अधिक बदलाव रेलवे उपभोक्ताओं और आयकर दाताओं के लिए है। इस साल अप्रैल की पहली तारीख से लेकर अगले साल 31 मार्च तक मध्यम वर्गीय लोगों का खाना-पीना, पहनना-ओंढ़ना, घूमना-फिरना सब महंगा हो जाएगा। इतना ही नहीं एंटरटेनमैंट के साधन हो या सौंदर्य प्रसाधन सब पर महंगाई की मार पड़ेगी।

खाना पीना और एंटरटेनमेंट महंगा
आम आदमी का रेस्टोरेंट में जाकर खाना महंगा हो जाएगा। अब आपको रेस्टोरेंट जाने से पहले अपनी जेब और भारी करनी पड़ेगी। मिनरल वॉटर सहित पानी, चीनी या मीठी सामग्री वाला एरेटेड वॉटर भी महंगा हो जाएगा। इतनी ही नहीं मल्टीप्लेक्स में जाकर या फिर केबल टी.वी. पर घर बैठे फिल्म देखना भी महंगा हो जाएगा। केबल कार राइड और रोपवे महंगा होने जा रहा है।

सफर पर भी पड़ेगी मार
लंबा सफर करने वालों के लिए बुरी खबर ये है कि एक अप्रैल से हवाई और रेल टिकट महंगा हो जाएगा। अब आपको लंबी यात्रा पर ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। बसों को किराए पर लेना महंगा हो जाएगा। इतना ही नहीं आपके घर या ऑफिस की शिफ्टिंग में मदद करने वाले पैकर्स एंड मूवर्स का किराया भी बढ़ जाएगा।

गाड़ियां महंगी
इस बजट में सरकार ने महानगरों की जरूरत बन चुकी गाड़ियों पर भी नजर तल्ख कर दी है। जिसके मुताबिक गाड़ी खरीदना अब और मुश्किल हो जाएगा। छोटी गाड़ियों पर 1 फीसदी सेस बढ़ाया गया है। जबकि डीजल गाड़ियों पर 2.5 फीसदी टैक्स बढ़ा है। 10 लाख से ज्यादा कीमत की कारें जहां और महंगी हो गई हैं वहीं एस.यू.वी. कारों पर 4 फीसदी टैक्स बढ़ाकर सरकार ने कार के शौकीनों को नाखुश कर दिया है।

सौंदर्य प्रसाधन, गहने, कपड़े महंगे
सरकार ने सौंदर्य प्रसाधनों पर टैक्स बढ़ाकर ब्यूटी पार्लर की सेवाओं को और महंगा कर दिया है। इतना ही नहीं विमेन्स बेस्ट फ्रेंड यानी गहने भी अब महंगे हो जाएंगे। सोने, हीरे के गहने महंगे हो जाएंगे। ब्रांडेड कपड़ों के शौकीनों को भी एक अप्रैल से अपनी जेब और ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।

तंबाकू उत्पादों पर महंगाई की मार
बी.ड़ी. छोड़कर सभी तंबाकू उत्पाद जैसे सिगरेट, पान-मसाला आदि महंगा हो जाएगा।

जरूरी सेवाएं भी महंगी
बीमा पॉलिसी पर पड़ेगी महंगाई की मार। कानूनी सेवाएं महंगी हो जाएंगी।

गहने महंगे
स्वर्ण आभूषणों पर एक फीसदी उत्पाद शुल्क का नियम भी लागू हो रहा है। सर्राफा कारबोरी इसका विरोध कर रहे हैं लेकिन सरकार अपने फैसले पर टिकी है। इससे आभूषणों की कीमत में इजाफा होना तय है।  

रेलवे कोटा वृद्धि
रेलवे में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्लीपर में 6, थर्ड एसी में 3 और सैकेंड एसी में 3 सीटों का कोटा होगा। हालांकि यह लाभ केवल गर्भवती महिलाओं अथवा 45 वर्ष या अधिक उम्र की आम महिलाओं को मिलेगा।

Advertising