29 महीने के निचले स्तर पर महंगाई, खाने-पीने की चीजों के थोक भाव में गिरावट

Monday, Apr 17, 2023 - 12:40 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सरकार की ओर से मार्च महीने के लिए थोक महंगाई दर के आंकड़े जारी कर दिया है। मार्च महीने के दौरान देश में थोक महंगाई दर (WPI) 1.34% पर रही है जबकि इसके 1.6% पर रहने का अनुमान लगाया जा रहा था। मार्च महीने में WPI फरवरी महीने के 3.85% से घटकर 1.34% पर आ गई है। इस दौरान खाने-पीने की चीजों के थोक दाम भी कम हुए हैं। मार्च महीने में खाने-पीने की चीजों की थोक महंगाई दर मासिक आधार पर 2.76% से घटकर 2.32% पर आ गई है।

मार्च महीने के दौरान थोक महंगाई दर में ये गिरावट प्रमुख तौर पर बेसिक मेटल, खाद्य प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल्स, नॉन-फूड आर्टिकल्स, मिनरल्स, रबर और प्लास्टिक प्रोडक्ट्स, क्रूड पेट्रोलियम, नैचुरल गैस और पेपर व पेपर प्रोडक्ट्स के दाम घटने की वजह से देखने को मिल रही है।
 

jyoti choudhary

Advertising