औद्योगिक उत्पादन सितंबर में 4.3% घटा, लगातार दूसरे महीने गिरावट

punjabkesari.in Monday, Nov 11, 2019 - 06:30 PM (IST)

नई दिल्लीः औद्योगिक उत्पादन में गिरावट का सिलसिला जारी है। सितंबर महीने में औद्योगिक उत्पादन में पिछले साल सितंबर की तुलना में 4.3 प्रतिशत गिरावट आई है। यह पिछले 8 साल में सबसे ज्यादा है। इससे अधिक गिरावट अक्टूबर 2011 में दर्ज की गई थी। औद्योगिक उत्पादन लगातार दूसरे महीने घटा है। अगस्त में 1.1% गिरावट आई थी। सोमवार को जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के खराब प्रदर्शन की वजह से औद्योगिक उत्पादन में गिरावट आई है। पिछले साल सितंबर में फैक्टरी आउटपुट में 4.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।

सितंबर महीने में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में 3.9 प्रतिशत की गिरावट आई है जबकि पिछले साल सितंबर में इसमें 4.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। सितंबर में पावर सेक्टर में भी 2.6 प्रतिशत की गिरावट हुई है। पिछले साल समान अवधि में इसमें 8.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई थी। सितंबर में माइनिंग सेक्टर में भी 8.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले साल सितंबर में माइनिंग सेक्टर में 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News