इंडिगो ने ए320 नियो श्रेणी के 300 विमानों का दिया आर्डर

Tuesday, Oct 29, 2019 - 10:19 PM (IST)

मुंबईः किफायती विमानन सेवाएं देने वाली एयरलाइन इंडिगो ने यूरोप की एयर बस इंडस्ट्री को ए 320 नियो श्रेणी के 300 विमानों की आपूर्ति का आर्डर दिया है। इसमें ए 320 नियोज, ए321 नियोज और ए321 एक्सएलआर विमान शामिल हैं। निजी क्षेत्र की एयरलाइन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसने यह नहीं बताया कि यह आर्डर कितनी राशि का है।

इंडिगो के एक बयान में कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रोनोजॉय दत्ता के हवाले से कहा गया है, ‘‘यह आर्डर ऐतिहासिक है। भारत में विमानन क्षेत्र में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है। हम और ग्राहकों को सेवा और कम किराए की पेशकश समेत अपने अन्य वादे को पूरा करने के रास्ते पर हैं।'' इससे पहले, इंडिगो ने 2005 से 2015 के बीच तीन किस्तों में 530 एयरबस विमानों का आर्डर दिया था।

Pardeep

Advertising