भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, चालू वित्त वर्ष में 9.5% रहेगी भारत की ग्रोथ रेट

Tuesday, Oct 26, 2021 - 10:04 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष 2021-22 में 9.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी। 2020-21 में इसमें 7.3 प्रतिशत गिरावट आई थी। स्विस ब्रोकरेज कंपनी यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया ने कहा कि दबी मांग और टीकाकरण से चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में अर्थव्यवस्था और रफ्तार पकड़ेगी। हालांकि, 2022-23 में वृद्धि दर घटकर 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। दूसरी छमाही में अर्थव्यवस्था अधिक तेजी से आगे बढ़ेगी। सरकार ने बजट में चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में 10.5 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया है। हालांकि, आरबीआई ने अपने वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 9.5 प्रतिशत कर दिया है। 

इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात 67.6 हजार करोड़ पार
देश के इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात सितंबर, 2021 में 9 अरब डॉलर (67.6 हजार करोड़ रुपए) के पार पहुंच गया। इस दौरान चीन, ब्रिटेन और यूएई जैसे शीर्ष-25 निर्यात गंतव्यों में से 22 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। आलोच्य महीने में कुल वस्तुओं के निर्यात में इंजीनियरिंग वस्तुओं की हिस्सेदारी 26.65 फीसदी रही। इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद के मुताबिक, 2021-22 में निर्यात 105 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।

jyoti choudhary

Advertising