भारत ने 2016-17 में चाय उत्पादन में बनाया नया रिकॉर्ड

Saturday, Jun 03, 2017 - 01:17 PM (IST)

कोलकाता: देश में चाय उत्पादन वित्त वर्ष 2016-17 में 125.05 करोड़ किलो रहा। देश के चाय उद्योग में यह सर्वाधिक है। टी बोर्ड ने यह जानकारी दी। बोर्ड के अनुसार 2016-17 के दौरान उत्पादन 1.41 प्रतिशत बढ़कर 125.05 करोड़ किलो रहा जो इससे पूर्व वर्ष 123.31 करोड़ किलो था।

उत्तर भारत में चाय का उत्‍पादन 3.43 प्रतिशत या 3.455 करोड़ किलोग्राम बढ़कर 104.31 करोड़ किलो रहा। उत्तर भारत में पश्चिम बंगाल में सबसे ज्‍यादा चाय का उत्‍पादन होता है। हालांकि, दक्षिण भारत में चाय का उत्‍पादन 7.66 प्रतिशत या 1.720 करोड़ किलो घटकर 20.738 करोड़ किलोग्राम रहा। दक्षिण भारत में सबसे ज्‍यादा चाय का उत्‍पादन तमिलनाडु में होता है। यहां चाय का उत्‍पादन पिछले साल की तुलना में 1.782 करोड़ किलोग्राम घटा है।

Advertising