Ease of Doing Business में भारत की छलांग, 77वें स्थान पर पहुंचा

Wednesday, Oct 31, 2018 - 07:35 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारत विश्व‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’सूचकांक में 23 पायदानों की छलांग के साथ 77 वें पर आ गया है। विश्व बैंक के बुधवार को यहां जारी डूइंग बिजनेस रिपोर्ट 2019 के अनुसार‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’सूचकांक में भारत ने 23 स्तर का सुधार किया है और 77 वें स्थान पर आ गया है।


पिछले साल के सूचकांक में भारत 100 वें स्थान पर था। सूचकांक में कुल 190 देश शामिल हैं। रिपोर्ट में भारत को सर्वाधिक सुधार करने वाले 10 शीर्ष देशों में शामिल किया गया है। भारत ने लगातार दूसरे साल दस शीर्ष देशों में अपना स्थान बनायें रखा है। ब्रिक्स देशों तथा दक्षिण एशियाई देशों में यह उपलब्धि हासिल करना वाला अकेला देश है।


केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह सरकार के सतत् प्रयासों का परिणाम है।  रिपोर्ट के अनुसार भारत ने 10 संकेतकों में से छह में सुधार दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा सुधार ‘निर्माण अनुमति’ और‘सीमा पार व्यापार’के क्षेत्र में आया है। निर्माण अनुमति की श्रेणी में भारत का स्थान 52 वें स्थान पर आ गया है। पिछले साल भारत इस श्रेणी में 129 वें स्थान पर था। इसी तरह से सीमा पार व्यापार श्रेणी में भारत का स्थान 66वां हो गया है।

vasudha

Advertising