अमरीका सरकार की प्रतिभूतियों में भारत का निवेश बढ़ा, चीन सबसे ऊपर

Monday, Oct 02, 2017 - 09:43 AM (IST)

वाशिंगटन: अमरीका सरकार की प्रतिभूतियों में भारत का निवेश उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जुलाई के अंत तक अमरीकी प्रतिभूतियों में भारत का निवेश बढ़कर 135.7 अरब डॉलर हो गया। वहीं अमरीकी प्रतिभूतियों में चीन का निवेश अभी भी सबसे ज्यादा है। जुलाई अंत तक यह 1,166 अरब डॉलर था। उसके बाद जापान का नंबर है। जापान का निवेश 1,113 अरब डॉलर पर था। हालिया महीनों में अमरीकी प्रतिभूतियों में भारत का निवेश बढ़ा है।

ब्रिक्स देशों में चीन और ब्राजील (271.9 अरब डॉलर) के बाद भारत तीसरे स्थान पर है। जुलाई के अंत तक अमरीकी प्रतिभूतियों में रूस का निवेश 103.1 अरब डॉलर था। जून में यह 130.3 अरब डॉलर के स्तर पर था। जनवरी के अंत तक अमरीकी प्रतिभूतियों में भारत का निवेश 113.7 अरब डॉलर था।

Advertising