‘दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते चॉकलेट बाजारों में भारत’

Monday, May 01, 2017 - 02:47 PM (IST)

लंदन: भारत एक चोकोहोलिक्स राष्ट्र है जो दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते चॉकलेट बाजारों में से है। लंदन स्थित वैश्विक फर्म मिनटेल द्वारा किए गए शोध अनुसार भारत में गत वर्ष चॉकलेट बिक्री में 13 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज हुई है जबकि अन्य देशों में चॉकलेट की बिक्री स्थिर है। भारत में वर्ष 2016 में चॉकलेट की खपत 2,28,000 टन रही।

वहीं ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया में खपत क्रमश: 95,000 और 94,000 टन रही। इतना ही नहीं, भारत के बाद पोलैंड में चॉकलेट बिक्री में 2 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई है। अमरीका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस में जहां बिक्री फ्लैट रही वहीं ब्राजील और चीन में 6 प्रतिशत और रूस में इसमें 2 प्रतिशत गिरावट आई।

5 में से 2 भारतीय का कहना, स्वस्थ रखती है चॉकलेट 
अनुसंधान में कहा गया है कि 5 भारतीय में से 2 (करीब 44 प्रतिशत) का कहना है कि चॉकलेट जैसे केक और मिठाई उन्हें स्वस्थ रखते हैं जबकि 3 में से 1 (लगभग 35 प्रतिशत) भारतीयों का विश्वास है कि चॉकलेट स्नैक्स उन्हें ऊर्जा प्रदान करते हैं। वहीं 43 प्रतिशत भारतीय इसका लंच और रात के खाने के साथ व 53 प्रतिशत भूख लगने पर चॉकलेट स्नैक्स का उपयोग करते हैं।

Advertising