देश का विदेशी मुद्रा भंडार 38.8 करोड़ डॉलर घटकर 482.57 अरब डॉलर

Saturday, Sep 28, 2019 - 08:51 AM (IST)

मुंबईः देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 38.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 428.572 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में कमी और स्वर्ण आस्तियों के घटने के कारण यह गिरावट आई है। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 64.9 करोड़ डॉलर घटकर 428.960 अरब डॉलर रह गया था।

देश का सकल विदेशी मुद्रा भंडार इस साल अगस्त माह में 430.572 अरब डॉलर के अब तक के सर्वोच्च स्तर को छू चुका है। रिजर्व बैंक ने बताया कि विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा, विदेशीमुद्रा आस्तियां 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 12.5 करोड़ डॉलर घटकर 396.670 अरब डॉलर रह गया।

आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार 25.9 करोड़ डॉलर घटकर 27.843 अरब डॉलर रह गया। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब भारत के पास रखे बहुमूल्य धातुओं के मूल्य में गिरावट आई है। आंकड़ों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास विशेष आहरण अधिकार इस दौरान 30 लाख डॉलर बढ़कर 1.435 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान कोष के पास देश का आरक्षित भंडार 60लाख डॉलर घटकर 3.623 अरब डॉलर रह गया। 

Supreet Kaur

Advertising