इंडिया सीमेंट्स को चौथी तिमाही में 23.71 करोड़ रुपए का घाटा

Friday, May 27, 2022 - 02:20 PM (IST)

चेन्नईः सीमेंट विनिर्माता कंपनी द इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड को 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 23.71 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की समान तिमाही में 71.63 करोड़ रुपए का एकल शुद्ध लाभ कमाया था। 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का एकल लाभ 38.98 करोड़ रुपए रहा, जबकि इससे एक साल पहले यह 222.04 करोड़ रुपए था। 

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 1,396.72 करोड़ रुपए रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,461.44 करोड़ रुपए रही थी। समाप्त समूचे वित्त वर्ष के लिए कुल एकल आय बढ़कर 4,729.83 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। वित्त वर्ष 2020-21 की समान अवधि में यह आंकड़ा 4,460.12 करोड़ रुपए रहा था। शुक्रवार को हुई निदेशक मंडल की बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए एक रुपए प्रति इक्विटी शेयर का लाभांश देने की सिफारिश की है। 

jyoti choudhary

Advertising