अकाउंट हैकिंग के बाद बढ़ती फेसबुक की मुश्किलें, IT मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

Tuesday, Oct 02, 2018 - 01:09 PM (IST)

नई दिल्लीः  सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय ने फेसबुक हैकिंग की हालिया घटना से भारतीय उपभोक्ताओं पर पड़े असर के बारे में सोशल मीडिया कंपनी से विस्तृत जानकारी की मांग की है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को फेसबुक को मौखिक तौर पर हैकिंग से प्रभावित भारतीय लोगों की संख्या बताने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया, "फेसबुक के अधिकारियों ने कहा कि वे अभी इसका आकलन कर रहे हैं और दो दिन में उत्तर देंगे।" हालांकि, फेसबुक ने इस बारे में पूछे जाने पर जवाब देने से मना कर दिया। 

फेसबुक ने पिछले सप्ताह कहा था कि उसकी प्रणाली में हैकरों ने सेंध लगा दी है। इस हैकिंग का 5 करोड़ खातों पर असर हुआ था। हालांकि, कंपनी ने देश के हिसाब से प्रभाव की जानकारी नहीं दी थी।

फेसबुक पर लग सकता है 12 हजार करोड़ रुपए का जुर्माना
यूजर्स को हुए इस नुकसान के लिए यूरोपियन यूनियन की तरफ से फेसबुक पर 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग 11,900 करोड़ रुपए) की पेनल्टी लगाई जा सकती है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोप में फेसबुक प्राइवेसी रेग्युलेटर को देखने वाली आयरलैंड डाटा प्रोटेक्शन ने एक्सेस टोकेन्स और डिजिटल कीज के जरिए 5 करोड़ फेसबुक यूजर की आईडी हैक होने पर विस्तार से जानकारी मांगी है। 


 

jyoti choudhary

Advertising