मार्च में व्यापार घाटा बढ़ा, Export में अच्छी बढ़ौतरी

Friday, Apr 14, 2017 - 10:21 AM (IST)

नई दिल्लीः देश के व्यापार घाटे में बढ़ौतरी देखने को मिली है। मार्च में व्यापार घाटा बढ़कर 1044 करोड़ डॉलर रहा है। फरवरी में व्यापार घाटा 890 करोड़ डॉलर रहा था। हालांकि देश के एक्सपोर्ट में इजाफा हुआ है। मार्च में एक्सपोर्ट बढ़कर 2923 करोड़ डॉलर रहा है। फरवरी में एक्सपोर्ट 2449 करोड़ डॉलर रहा था। लेकिन, इंपोर्ट में भी अच्छी खासी बढ़ौतरी दिखी है। इंपोर्ट में तेज इजाफे के चलते ही व्यापार घाटा बढ़ा है। महीने दर महीने आधार पर मार्च में देश का इंपोर्ट 3339 करोड़ डॉलर से बढ़कर 3967 करोड़ डॉलर रहा है।

ऑयल, सोने के इंपोर्ट में बढ़ौतरी
महीने दर महीने आधार पर मार्च में ऑयल इंपोर्ट 768 करोड़ डॉलर से बढ़कर 971 करोड़ डॉलर रहा है। महीने दर महीने आधार पर मार्च में सोने का इंपोर्ट 348 करोड़ डॉलर से बढ़कर 418 करोड़ डॉलर रहा है। महीने दर महीने आधार पर मार्च में नॉन-ऑयल इंपोर्ट 2571 करोड़ डॉलर से बढ़कर 2996 करोड़ डॉलर रहा है। महीने दर महीने आधार पर मार्च में चांदी का इंपोर्ट 14.8 करोड़ डॉलर से बढ़कर 20.42 करोड़ डॉलर रहा है। महीने दर महीने आधार पर मार्च में आयरन एंड स्टील का इंपोर्ट 94.5 करोड़ डॉलर से बढ़कर 97.33 करोड़ डॉलर रहा है।

पैट्रोलियम प्रोडक्ट्स-ज्वेलरी के एक्सपोर्ट में बढ़त
महीने दर महीने आधार पर मार्च में पैट्रोलियम प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट 247 करोड़ डॉलर से बढ़कर 370 करोड़ डॉलर रहा है। महीने दर महीने आधार पर मार्च में जेम्स और ज्वेलरी का एक्सपोर्ट 401 करोड़ डॉलर से बढ़कर 411 करोड़ डॉलर रहा है। महीने दर महीने आधार पर मार्च में इंजीनियरिंग गुड्स का एक्सपोर्ट 664 करोड़ डॉलर से बढ़कर 784 करोड़ डॉलर रहा है।

दालों के इंपोर्ट में गिरावट
महीने दर महीने आधार पर मार्च में दालों का इंपोर्ट 42.78 करोड़ डॉलर से घटकर 31.98 करोड़ डॉलर रहा है। महीने दर महीने आधार पर मार्च में चावल का एक्सपोर्ट 56.1 करोड़ डॉलर से बढ़कर 63.7 करोड़ डॉलर रहा है।

Advertising