आयकर विभाग ने NDTV में प्रवर्तक की हिस्सेदारी की कुर्क

Friday, Oct 27, 2017 - 11:05 AM (IST)

नई दिल्ली: आयकर विभाग ने एन.डी.टी.वी. में आर.आर.पी.आर. होल्डिंग्स की समूची 29.12 प्रतिशत हिस्सेदारी कुर्क कर दी है। मीडिया कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी है। आर.आर.पी.आर. न्यू दिल्ली टैलीविजन में सबसे बड़ी प्रवर्तक समूह की कंपनी है। यह कंपनी एन.डी.टी.वी. 24 गुणा 7, एन.डी.टी.वी. इंडिया तथा एन.डी.टी.वी. प्राफिट समाचार चैनलों का संचालन करती है।

एन.डी.टी.वी. ने कहा, ‘‘आर.आर.पी.आर. होल्डिंग्स ने कंपनी को सूचित किया है कि उसे आयकर विभाग के उपायुक्त की ओर से 25 अक्तूबर को आदेश मिला था। इसमें कहा गया था कि आयकर कानून, 1961 की धारा 281 बी के तहत अस्थायी तौर पर आर.आर.पी.आर. की कंपनी में समूची हिस्सेदारी कुर्क की जा रही है। यह हिस्सेदारी 1.88 करोड़ इक्विटी शेयरों की बैठती है।’’
 

Advertising