IL&FS ने मुंबई का अपना हेडक्वार्टर 1080 करोड़ रुपए में ब्रूकफील्ड को बेचा

Tuesday, Mar 29, 2022 - 06:20 PM (IST)

नई दिल्लीः आईएल एंड एफएस ने मुंबई के BKC का अपना हेडक्वार्टर 1080 करोड़ रुपए में ब्रूकफील्ड को बेच दिया है। IL&FS ने इस डील के लिए ब्रूकफील्ड को लेटर ऑफ इंटेंट (बेचने की इच्छा जताते हुए पेपर) सौंप दिया है। जबकि इस एसेट का ट्रांसफर इसी साल हो जाएगा। 

IL&FS की यह इमारत BKC (बॉम्बे कुर्ला कॉम्प्लेक्स) की सबसे पहली हाई राइज इमारतों में से एक थी। यह करीब 4.5 लाख वर्ग फुट में फैला है। इमारत के ऊपरी तीन फ्लोर पर Il&FS ग्रुप के ऑफिर हैं। हालांकि अब ये डील होने के बाद ये ऑफिस खाली कराए जाएंगे। इस डील के बारे में ब्रूकफील्ड को भेजे गए सवालों का कोई जवाब नहीं आया है।

BKC (बॉम्बे कुर्ला कॉम्प्लेक्स) को MMRDA ने मुंबई के विकल्प के तौर पर शुरू किया था। इसका मकसद था कि साउथ मुंबई में लगातार बढ़ रहे ऑफिस का निर्माण रोककर उसे BKC में लाया जाए। फिलहाल BKC के पास 80 लाख वर्ग फुट ऑफिस स्पेस का स्टॉक है। मुश्किल में घिरी IL&FS के मैनेजमेंट ने 29 मार्च को बताया था कि कंपनी मार्च के अंत तक 55,000 करोड़ रुपए का कर्ज चुका देगी।

IL&FS के मैनेजिंग डायरेक्टर सीएस राजन ने पत्रकारों को बताया कि यह रकम कुल कर्ज 90% है। पिछले साल नवंबर में अपडेट के बाद कंपनी की अगुवाई दिग्गज बैंकर उदय कोटक कर रहे हैं। कंपनी ने 2700 करोड़ रुपए का इंक्रीमेंटल कर्ज भी चुका दिया है। 
 

jyoti choudhary

Advertising