दुनिया की पहली हाइपरलूप ट्रेन से महज 35 मिनट में पहुंच जाएंगे मुंबई से पुणे

Friday, Aug 02, 2019 - 12:27 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः आने वाले दिनों में मुंबई से पुणे तक का सफर करने में महज 35 मिनट लगेंगे। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने वर्जिन हाइपरलूप वन-डीपी वर्ल्ड कंसोर्टियम को पुणे-मुंबई हाइपरलूप परियोजना के ऑरिजिनल प्रोजेक्ट प्रॉपनेंट (ओपीपी) के रूप में मंजूरी दे दी है। बता दें कि मुंबई और पुणे के बीच 150 किलोमीटर सड़क मार्ग की दूरी को तय करने में 4 घंटों का समय लगता है।
महाराष्ट्र में चलेगी पहली हाइपरलूप ट्रेन
वर्जिन हाइपरलूप वन कंपनी दुनिया की पहली हाइपरलूप परियोजना लगाएगी। डीपी वर्ल्ड (डीपीडब्ल्यू) एक वैश्विक ट्रेड दिग्गज है और देश की प्रमुख पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स ऑपरेटर है। यह परियोजना के पहले चरण में 50 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र दुनिया में पहले हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन प्रणाली की स्थापना करेगा और वैश्विक हाइपरलूप आपूर्ति श्रृंखला पुणे से शुरू होगी। महाराष्ट्र और भारत हाइपरलूप इंफ्रास्ट्रकर की स्थापना के अगुवा है और हमारे लोगों के लिए यह गर्व का क्षण है। इस परियोजना से 36 अरब डॉलर के रोजगार पैदा होंगे।

Supreet Kaur

Advertising