HSBC अपना खर्च कम करने के लिए करीब 4,000 कर्मचारियों की करेगा छंटनी

Monday, Aug 05, 2019 - 05:56 PM (IST)

नई दिल्लीः एचएसबीसी ने जॉब्स कम करने की बात की पुष्टी की है। बैंक के अनुसार 4,000 से अधिक पद हटाए जा सकते हैं। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी ने कहा, ‘हम इस साल 650 मिलियन डॉलर से 700 मिलियन डॉलर तक व्यय कम करने की आशा कर कर रहे हैं। इसमें हमारी 2 फीसदी से भी कम वर्कफोर्स शामिल है।’ उन्होंने कहा कि यह हमारी कुल सैलरी व्यय का 4 फीसदी हिस्सा है। इससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि इसमें हमारे संस्थान के कई वरिष्ठ लोग भी आ गए हैं।

HSBC उन कई यूरोपियन लेंडर्स में शामिल है जिन्होंने पिछले महीनों में कर्मचारियों की संख्या घटाई है। ताजा वार्षिक रिपोर्ट्स के अनुसार दिसंबर 2018 में HSBC में 235,217 कर्मचारी थे। यहां बता दें कि एचएसबीसी समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) जॉन फ्लिन्ट अपने पद से हट गए हैं। वे इस पद पर दो साल से भी कम वक्त रहे हैं।

फ्लिन्ट ने पहले से ही पूरे समूह में जॉब्स कम करने की शुरुआत कर दी थी। बैंक ने कहा है कि वाणिज्यिक बैंक इकाई के प्रमुख अब नोएल क्विन अंतरिम सीईओ होंगे। हालांकि, एचएसबीसी ने फ्लिन्ट के अचानक से पद से हटने का कोई कारण नहीं बताया है।

jyoti choudhary

Advertising