शेयर अदला-बदली करार में MRPL का अधिग्रहण करेगी HPCL

Tuesday, Oct 31, 2017 - 04:11 PM (IST)

नई दिल्लीः हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) शेयर अदला-बदली करार के जरिये मेंगलुरु रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स (एमआरपीएल) का अधिग्रहण करेगी। इससे यह देश की दूसरी सबसे बड़ी पेट्रोलियम रिफाइनरी कंपनी हो जाएगी। मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यह विलय तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) द्वारा दिसंबर या जनवरी तक एचपीसीएल का पूर्ण नकद सौदे में अधिग्रहण के बाद पूरा होगा।

एम.आर.पी.एल. ओ.एन.जी.सी. की अनुषंगी है। इसमें ओ.एन.जी.सी. की हिस्सेदारी 71.63त्न है, जबकि एच.पी.सी.एल. के पास 16.96त्न हिस्सेदारी है। ओ.एन.जी.सी. द्वारा एच.पी.सी.एल. में 51.11त्न हिस्सेदारी के अधिग्रहण करीब 35,000 करोड़ रुपए में किया जाएगा। इसके बाद उसकी दो अनुषंगी रिफाइनरी कंपनियां एच.पी.सी.एल. और एम.आर.पी.एल हो जाएंगी।       

Advertising