शहरी गरीबों के लिए 37,000 से ज्यादा घरों के निर्माण को मंत्रालय की मंजूरी

Friday, Aug 12, 2016 - 01:25 PM (IST)

नई दिल्लीः आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय ने शहरी गरीबों के लिए कर्नाटक और हरियाणाा में 37,013 आवासों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए केंद्र सरकार की आेर से 569 करोड़ रुपए की सहायता दी जाएगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इन घरों के निर्माण पर कुल लागत 1,491 करोड़ रुपए आएगी।  

 

मंत्रालय की सचिव नंदिता मुखर्जी की अध्यक्षता वाली अंतर मंत्रालयी केंद्रीय मंजूरी एवं निगरानी समिति ने शहरी गरीबों के लिए कर्नाटक में 36,254 और हरियाणा में 759 आवासों के निर्माण को मंजूरी दे दी।

Advertising