Honda City का नया फेसलिफ्ट मॉडल 14 फरवरी को होगा लांच, बुकिंग शुरू

Saturday, Feb 04, 2017 - 11:58 AM (IST)

नई दिल्लीः भारत की सबसे चहेती कार होंडा सिटी के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। होंडा अपनी नई कार का नया फेसलिफ्ट मॉडल 14 फरवरी को लांच करेगी। साथ ही कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। यदि आप इस मॉडल को लेना चाहते हैं तो 21,000 रुपए में इसे बुक करा सकते हैं।

होंडा अकॉर्ड से इंस्पायर है नई कार
होंडा की नई सिटी होंडा अकॉर्ड से इंस्पायर है इसकी हैडलेंप्स के चारो तरफ क्रोम दी गई है। साथ ही गाड़ी पर आगे पहले से बड़ा कंपनी का लोगो दिया गया है। फ्रंट में ग्रिल पर लगी क्रोम को भी पहले से चौड़ा कर दिया गया है। नई होंडा सिटी ZX पहले से थोड़ी से महंगी हो सकती है। अभी इसके डीजल वर्जन की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 8.31 लाख रुपए से शुरू होकर 12.65 लाख रुपए तक जाती है। लेकिन नई फेसलिफ्ट सिटी की कीमत 9 लाख रुपए से शुरू होकर 13 लाख रुपए तक जाती है।

फीचर्स
फेसलिफ्ट होंडा सिटी में इसके सेफ्टी सिस्टम में सुधार किया गया है। ऐसी भी उम्मीद की जा रही है कि नई सिटी में एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड अॉटो भी दिया जा सकता है। साथ ही इसके अॉटोमेटिक वर्जन में इलेक्ट्रोनिक सनरूफ का अॉप्शन हो सकता है। इसमें 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर पैट्रोल इंजन लगा है जो कि गाड़ी को 117 बीएचपी की पावर देता है और 145 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। जबकि 1.5 लीटर का डीजल इंजन 100 बीएचपी की ताकत देता है वहीं इसका टॉर्क 200 न्यूटन मीटर का है। इसमें 6 गियर वाला मैनुअल गियरबॉक्स है। जबकि पेट्रोल में इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है और इसमें अॉटोमेटिक का भी अॉप्शन है।

Advertising