होंडा ने तोड़ा बिक्री का रिकार्ड, बनाया 150 करोड़ वां Activa

Saturday, Apr 29, 2017 - 01:19 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत की जानी-मानी दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी होंडा के लोकप्रिय स्कूटर एक्टिवा ने बिक्री का एक नया रिकार्ड दर्ज कर लिया है। बता दें कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले इस स्कूटर ने 1.5 करोड़ का बिक्री रिकार्ड बना लिया है। होंडा मोटरसाइकल ऐंड स्कूटर इंडिया के मुताबिक, 2001 में लांचिंग के बाद से होंडा एक्टिवा के 1.5 करोड़ स्कूटर बेची गई हैं। कंपनी का यह फ्लैगशिप मॉडल है। डोमेस्टिक टू वीलर इंडस्ट्री के लिए यह लैंडमार्क है क्योंकि अब तक किसी अन्य ब्रैंड ने कभी इतने स्कूटर नहीं बेचे हैं।

क्या है अांकड़े
एक्टिवा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया मॉडल है। 2016-17 में कुल 27.59 लाख स्कूटर बेची गई हैं। जो कि निकटतम कॉम्पिटिटर हीरो स्प्लेंडर से 2.09 लाख अधिक है। वहीं होंडा की 2016-2017 के बिक्री की बात की तो वित्त वर्ष 5 मिलियन सेल्स मार्क को पार कर लिया है।

कंपनी का टारगेट
इस वर्ष कंपनी का लक्ष्य इसमें 1 मिलियन और वाहनों को जोड़ना है। एक्टिवा का इस आंकड़े में 67 फीसदी योगदान है। होंडा ने हाल ही एक्टिवा 4जी स्कूटर लांच किया था। होंडा की इस 4जी स्कूटर को ग्राहकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा हैं।

Advertising