हिंदुस्तान कॉपर को 10.2 करोड़ का मुनाफा

Saturday, Aug 12, 2017 - 04:46 PM (IST)

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में हिंदुस्तान कॉपर को 10.2 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है जबकि वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में हिंदुस्तान कॉपर को 2.9 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में हिंदुस्तान कॉपर की आय 85.2 फीसदी बढ़कर 406.1 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में हिंदुस्तान कॉपर की आय 219.3 करोड़ रुपए रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में हिंदुस्तान कॉपर का एबिटडा 7.9 करोड़ रुपए से बढ़कर 33 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में हिंदुस्तान कॉपर का एबिटडा मार्जिन 3.8 फीसदी से बढ़कर 8.9 फीसदी रहा है।
 

Advertising