Hexaware: मुनाफा 9% बढ़ा, डॉलर आय 2.7% बढ़ी

Tuesday, Feb 07, 2017 - 12:56 PM (IST)

नई दिल्लीः साल 2016 की चौथी तिमाही में हेक्सावेयर का मुनाफा 9 फीसदी बढ़कर 121.5 करोड़ रुपए हो गया है। साल 2016 की तीसरी तिमाही में हेक्सावेयर का मुनाफा 111.4 करोड़ रुपए रहा था।

साल 2016 की चौथी तिमाही में हेक्सावेयर की आय 4.1 फीसदी बढ़कर 941 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। साल 2016 की तीसरी तिमाही में हेक्सावेयर की आय 904.1 करोड़ रुपए रही थी।

साल 2016 की चौथी तिमाही में हेक्सावेयर की डॉलर आय 2.7 फीसदी बढ़कर 13.89 करोड़ डॉलर रही है। साल 2016 की तीसरी तिमाही में हेक्सावेयर की डॉलर आय 13.52 करोड़ डॉलर रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हेक्सावेयर का एबिट 143.4 करोड़ रुपए से बढ़कर 148.3 करोड़ रुपए रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हेक्सावेयर का एबिट मार्जिन 15.8 फीसदी से घटकर 15.7 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में हेक्सावेयर का फॉरेक्स मुनाफा 6.3 करोड़ रुपए से बढ़कर 12.5 करोड़ रुपए रहा है।

Advertising