Hero MotoCorp के पवन मुंजाल को 2016-17 में मिला 59.66 करोड़ रुपए वेतन

Saturday, Jun 17, 2017 - 03:23 PM (IST)

नई दिल्ली: दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटो कॉर्प के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन मुंजाल को वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 59.66 करोड़ रुपए वेतन दिया गया है जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 3.94 प्रतिशत अधिक है।

स्टाफ की औसत सैलरी से कई गुना ज्यादा
कंपनी की वित्त वर्ष 2016-17 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार मुंजाल का वेतन कंपनी के 731 कर्मचारियों के औसत वेतन के बराबर है। आलोच्य अवधि में कंपनी के कर्मचारियों का औसत वेतन 8.16 लाख रुपए रहा है।

Advertising